शब्द किसे कहते हैं | जानिए शब्द की परिभाषा और प्रकार

किसी भी भाषा में बात करने के लिए शब्दों का प्रयोग होता है। आपने सोचा है अगर शब्द न होते तो, हम बात कैसे करते, लिखते कैसे ? शब्द व्याकरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी वाक्य को बनाने के लिए शब्द का इस्तमाल होता है। बिना शब्द के व्याकरण का होना शायद असंभव है। क्या आपको पता है की शब्द क्या है? अगर आपको नहीं पता की शब्द किसे कहते है, तो आज का आर्टिकल आपको शब्द के बारे में जानने में मदद करेंगा। क्योंकि आज के आर्टिकल में हम शब्द किसे कहते हैं, शब्द की परिभाषा क्या है के बारे में जानेंगे। साथ ही शब्द के कितने प्रकार होते है, ये भी समजेंगे। चलिए शुरू करते है,

शब्द किसे कहते हैं
xr:d:DAGCOaUsbiE:3,j:6159097148949144551,t:24041217

Shabd Kise Kahate Hain Hindi | Shabd Kise Kahate Hain Meaning

जैसा की हम सब जानते है की किसी भी भाषा में शब्दों का कितना महत्व है। बिना शब्द के किसी भी भाषा का होना संभव नहीं है। हमें पता है हर भाषा में वर्ण होते है। तो आपको बता दे की शब्द किसी भी दो वर्ण को जोड़ने से बनता है। वर्ण एक ध्वनि है, जो किसी भाषा की जरुरत है। बात करे शब्द किसे कहते है, तो दो या दो से ज़्यादा वर्णो से मिलकर बनने वाले अर्थपूर्ण समूह को शब्द कहते है। जैसे बिना वर्ण यानि ध्वनि भाषा की सबसे छोटी इकाई है, वैसे ही अर्थ के आधार पर शब्द लघुतम इकाई है। जानते है शब्द की परिभाषा क्या है और शब्द के प्रकार कितने है।

शब्द किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए

शब्द की परिभाषा (शब्द किसे कहते हैं) :-

दो या दो से ज़्यादा वर्णों के मेल से बनने वाले अर्थपूर्ण संयोग को शब्द कहाँ जाता है।

जैसा की हम जानते है की हिंदी में क, ख, ग……. सब वर्ण कहे जाते है। इन वर्णो को जोड़कर बनने वाले मेल को शब्द कहाँ जाता है।

उदाहरण:

पवन = प + व + न
मगन = म + ग + न
छगन = छ + ग + न
नमन = न + म + न

जैसा की हमने दिए गए सबसे उदाहरण में देखा की प,व और न इन तीन वर्णो के एकसाथ मिलने पर एक शब्द बना, वो है पवन। अब नमन एक शब्द है, जिसका कोई अर्थ है। पवन का मतलब हवा या वायु होता है। इसलिए पवन एक शब्द है, जिसका अर्थपूर्ण मतलब निकलता है। चलिए जानते है Shabd Ke Kitne Bhed Hote Hain.

शब्दों के भेद | शब्दों के प्रकार

शब्द के दो भेद है या शब्दों के मुख्य दो प्रकार है।,जिन्हें सार्थक शब्द और निरर्थक शब्द कहते है :

1) सार्थक शब्द
2) निरर्थक शब्द

1 . सार्थक शब्द किसे कहते हैं

जिन शब्दों के अर्थ होते है, वो शब्द सार्थक शब्द कहलाते है। सार्थक शब्दों का अर्थ स्पष्ट होता है।

उदाहरण :

हवा, नदी, पानी, आकाश, पहाड़ जैसे शब्दों को सार्थक शब्द कहे जाते है।

2 . निरर्थक शब्द किसे कहते हैं

कुछ शब्द ऐसे होते है, जनके कोई अर्थ नहीं होते। इसलिए जिन शब्दों का कोई अर्थ न निकलता हो, वो शब्द निरर्थक शब्द कहलाते है।

उदाहरण :

मका, सालक, मज, लमक जैसे शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता है।

हमने देखा की शब्द के मुख्य दो प्रकार है, लेकिन अगर हिंदी व्याकरण समजा जाए तो, शब्दों के कई प्रकार है। शब्दों के अर्थ, रचना, उत्पति और रूप के आधार पर शब्दों के विभिन्न प्रकार बताए गए है। शब्दों का वर्गीकरण मुख्यत्वे 4 भागों में किया गया है। चलिए जानते है विस्तार से शब्दों के प्रकार के बारे में।

अर्थ के आधार पर
रचना या बनावट के आधार पर
उत्पत्ति के आधार पर
रूप के आधार पर

अर्थ के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण

शब्दों को अर्थ के आधार पर विभाजित किया गया है। जिन्हे नीचे विस्तार से समजाया गया है।

  1. एकार्थी शब्द

आपने देखा होगा की शब्द के अर्थ में अंतर काम होता है ,मतलब ऐसे शब्द जिसके अर्थ में ज्यादा अंतर नहीं होता है वैसे शब्दों को एकार्थी शब्द कहे जाते है। एकार्थी शब्दों के अर्थ शब्द से मेल खाते है, जो की एक समान ही लगते है।

उदाहरण :

नदी – सरिता
आदमी – पुरुष
औरत – महिला
समुद्र – सागर

2. अनेकार्थी शब्द

शब्दों में कई सारे ऐसे शब्द होते है, जिनके अर्थ एक से ज़्यादा होते है उन्हें अनेकार्थी शब्द कहते है। आपने देखा होगा की कई सारे शब्दों को हर जग़ह अलग अर्थ में इस्तमाल किया जाता है।

उदाहरण :

काल : समय, यमराज, मृत्यु
हार : माला, पराजित
व्यंजन : वर्ण, खाने के व्यंजन

3. विलोम शब्द किसे कहते हैं

किसी शब्द के विपरीत अर्थ को विलोम शब्द या विपरीत शब्द कहा जाता है। विलोम शब्द के अर्थ एक दूसरे से बिल्कुल उल्टे और विरोध होते है।

उदाहरण :

रात – दिन
आकाश – पाताल
काला – गोरा
पतला – मोटा

4. पर्यायवाची शब्द

ऐसे शब्द जिसका अर्थ बिल्कुल समान हो, उसे पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहते है। जिन शब्दों के अर्थ एक से ज्यादा और सामान होते है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते है।

उदहारण :
आकाश – आभ, गगन, नभ
भूमि – जमीन, धरती

रचना या बनावट के आधार पर वर्गीकरण

शब्दों को रचना के आधार पर भी वर्गीकरण किया गया है। चलिए जानते है की, Rachna Ke Aadhar Par Shabd Ke Kitne Bhed Hote Hain .

रूढ़ शब्द

कुछ शब्द ऐसे होते जिनका खंडन यानि अलग़ करने से उनका कोई अर्थ न निकले, ऐसे शब्द रूढ शब्द कहलाते है। रूढ़ शब्द के विभाजन से मिले शब्द का कोई मतलब नहीं निकलता इसलिए इसे रूढ़ शब्द कहा जाते है।

उदाहरण :

पेड़ = पे + ड
मकान = म + का + न

जैसे की हमने पेड़ शब्द के पे और ड को अलग करा तो, पे और ड का कोई अर्थ नहीं निकलता। इसलिए ये शब्द रूढ़ शब्द है।

यौगिक शब्द

जो शब्द दो शब्दों को जोड़कर बनता हो, और उन जुड़े हुए शब्दों का कोई अर्थ निकलता हो। इसका मतलब ये भी है की जो शब्द है, उसका विभाजन करने से मिले हुए शब्दों का कुछ अर्थ निकलता हो। वैसे शब्द यौगिक शब्द कहलाते है।

उदहारण

माता – पिता = माता पिता
प्रधान – मंत्री = प्रधानमंत्री

ये यौगिक शब्द है जैसे मातापिता शब्द का विभाजन किया जाए तो, माता और पिता का दोनों का एक अर्थ निकलता है।

योगरूढ़ शब्द

योगरूढ़ शब्द वो शब्द है, जिन शब्दों के विभाजन तो किये जाते है मतलब वे यौगिक तो होते ही है। लेकिन उसका अर्थ समझने के लिए उसे जोड़ना पड़ता है यानि रूढ़ करना होता है। बस इसी काऱण ऐसे शब्दों को योगरूढ़ शब्द कहे जाते है।

उदहारण :

लम्बोदर शब्द ( गणपति के लिए) रूढ़ है।
जलज शब्द (कमल के लिए ) रूढ़ है

उत्पत्ति के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण

शब्दों को उत्पत्ति के आधार पर पाँच भागों में बाँटा गया है,जैसे

तत्सम शब्द | Tatsam Shabd Kise Kahate Hain

तत्सम शब्द दो शब्दों को जोड़कर बनाया गया है। ये शब्द संस्कृत भाषा के तत और सम से उत्पन्न हुए है। , जिसका शब्दिक अर्थ उसके समान या उसके जैसा होता है।
उदहारण :

मयूर, दुग्ध, पितृ, वानर, खीर, धूत , रात और चांदनी

तद्भव शब्द

तद्भव शब्द संस्कृत के तत और भव शब्द से बना है, जिसका मतलब उतपन्न होना होता है। तद्भव शब्द संस्कृत भाषा के वो शब्द है, जो हिंदी भाषा में परिवर्तित करके इस्तमाल किये जा रहे है।

उदाहरण :

घी, गेहूं, दूध, राखी, मेंढक, कोयल, बंदर आदि।

देशज शब्द

जैसा की देशज नाम से ही पता चलता है, की जो शब्द हिंदी भाषा में क्षेत्रीय भाषाओं या आदिवासी भाषाओ से स्वत: ग्रहण कर लिया जाता है, वे शब्द देशज शब्द कहलाते है।

उदाहरण :

कटोरा, छाती, खिचड़ी, बाजरा, घोटाला, माथा आदि।

विदेशी शब्द

जिन शब्दों को विदेशी भाषाओ से शिखा गया है या अपनाया गया है, वो विदेशी शब्द कहलाते है।

अरबी शब्द :

अरबी भाषा के कुछ शब्द इस तरह है – मुल्क, वक्त, शादी, असर, किस्मत, खयाल, दुकान, औरत, जहाज, आराम, अफसोस, किनारा, गिरफ्तार, नमक, दुकान, हफ़्ता, जवान, दारोगा, तोप, काबू, तलाश, चाकू,मजहब, शुक्रिया, बेगम, बारूद, चाकू, कमीज, साबुन, अलमारी, बाल्टी, फालतू, फीता, तौलिया इत्यादि।

फारसी शब्द :

फारसी शब्द के शब्द कुछ इस तरह है – सौदागर, वापिस, लेकिन, मुफ्त, पैमाना, पैदावार, दिल, दिलेर, तमाशा, जिगर, तनख्वाह, जहर, कबूतर, आवाज़, आवारा, आमदनी, आराम, किशमिश, किनारा, खुद, चादर आदि।

तुर्की शब्द :

तुर्की शब्द कुछ इस तरह है – कैंची, कुरता, चमच, चाकू, चेचक, उर्दू, आका, कालीन, बेगम, सुराग, बहादुर, बंदूक, बारूद, बेगम, तलाश, तोप, कालीन, काबू, मुगल, कुली, चेचक, तमगा, लाश, सौगात, सराय, भड़ास, खच्चर आदि।

पुर्तगाली शब्द :

पुर्तगाली शब्द कुछ इस तरह है – परात, पादरी, बाल्टी, चाबी, तम्बाकू, फीता, साया, मेज, कमीज, अलमारी, कमरा, गमला, गोभी, पिस्तौल, आलपीन, फीता, तम्बाकू, आया, इस्पात, इस्तिरी, कमीज, कनस्टर, कमरा आदि।

अंग्रेजी शब्द

अंग्रेजी शब्द कुछ इस तरह है – पुलिस, कमेटी, कांग्रेस, टिकट, डॉक्टर, मास्टर, सिनेमा, रेल, स्टेशन, हेड, कोट, फीस, अपील, पुलिस, टैक्स, ऑफिस, स्कूल, पेन, इंच, बटन आदि।

रूप/ प्रयोग के आधार पर शब्दों का वर्गीकरण

शब्दों को उसकी रूप/ प्रयोग के आधार पर दो भागों में बाँटा गया है,जैसे

विकारी शब्द

जिन शब्दों का लिंग, वचन, काल और कारक के कारण कोई परिवर्तन होता हो, वो विकारी शब्द है। जैसा की विकारी का अर्थ रूप बदलने वाला होता है। रूप बदलने वाले शब्दों को विकारी शब्द कहते है।

लड़का – लड़की, लड़के, लड़को
वह – वे, वो
नीला – नीले, नीली

विकारी शब्द के भी 4 प्रकार है,

संज्ञा
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया

अविकारी शब्द | Avikari Shabd Kise Kahate Hain

जिन शब्दों के रूप का कभी भी परिवर्तन नहीं होता, वो शब्द अविकारी शब्द कहलाते है।

उदाहरण :

अधिक, कम, हाँ, नहीं, लेकिन, जल्दी, शीघ्र, अब, कब, क्यों, पर, में, बहुत आदि।

कुर्सी अंदर रख दो।
घर के सामने पेड़ है।
अविकारी शब्द 4 प्रकार के होते है-

क्रिया-विशेषण
संबंधबोधक
समुच्चयबोधक
विस्मयादिबोधक

जैसा की हमने आज के Article में “शब्द किसे कहते हैं” के बारे में जाना। आशा करते है की यहाँ तक आर्टिकल पढ़कर आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा। अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे Share जरूर करना। और अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमे Comment भी कर सकते है। Thanks ….

पढ़िए कुछ और महत्वपूर्ण Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *