Rizz Meaning in Hindi | जाने Oxford Dictionary के शब्द Rizz का मतलब

नमस्कार दोस्तों, दुनिया भर में करीब 4.8 बिलियन लोग सोशल मीडिया का इस्तमाल करते है। आप भी सोशल मीडिया का उपयोग जरूर करते होंगे। इंस्टाग्राम,व्हट्सएप्प,फेसबुक ये सब प्लेटफॉर्म लोगो को एक दूसरे जोड़े रखते है। और ये सब का इस्तमाल ज्यादातर युवावर्ग ही कर रहा है। आपको पता होगा की कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी बात कहने के लिए कई Code Word वाली Language का इस्तमाल करते है। ऐसे ही एक शब्द है “Rizz”, आपने इंस्टाग्राम या कही और ये शब्द जरूर सुना होगा या पढ़ा होगा। आपको पता है की Rizz का मतलब क्या होता है। अगर आप भी Google से ये जानना चाहते है की Rizz Meaning in Hindi क्या है। तो आप बिलकुल सही जगह आए हो। आज के Article में हम Rizz का हिंदी मतलब क्या होता है जानेगे चलिए शुरू करते है,

Rizz Meaning in Hindi

Rizz Meaning in Hindi | Rizz का मतलब

दोस्तों आपको बता दे के Oxford Dictionary द्रारा हर साल के अंत में Word of Year चुना जाता है। यह घोषणा हर साल दिसंबर महीने में की जाती है। जो शब्द पूरे साल में दुनिया भर में अचानक मशहूर हुआ होता है और लोग उसका इस्तमाल करते है। वो शब्द को पुरे साल का सबसे अच्छा शब्द माना जाता है। कुछ शब्द सोशल मीडिया के जरिये युवाओ में काफी इस्तमाल किये जाते है, और उनमे से कुछ शब्द अचानक युवाओं के बीच काफी इस्तमाल किये जाने लगते है। वो शब्द को लोग अपनी Daily Life का हिस्सा बना लेते है। ये सर्वे पूरी दुनिया में किया जाता है, जिसमे English भाषा वाले देश भी आ जाते है। इस साल ऐसे ही एक शब्द को “Word of the Year ” चुना गया है, और वो शब्द है “Rizz”. अब आप सोच रहे होंगे की “Rizz” का हिंदी मतलब क्या होता है। Rizz का मतलब “सेक्सुअल और रोमांटिक पार्टनर को अपनी और आकर्षित करना” . जिसका मतलब है ,जिस पार्टनर में जितना ज्यादा “Rizz” होगा, उसमे किसी को अपनी और आकर्षित करने संभावना ज्यादा होगी।

Rizz का अर्थ | Rizz Meaning in Hindi

Rizz शब्द का अर्थ किसी व्यक्ति की रोमांटिक रुचि जगाने की क्षमता के लिए बोले जाने वाला शब्द।

ये शब्द ज्यादातर पुरुष के लिए इस्तमाल किया जाता है। जो व्यक्ति किसी को आकर्षित करने में अच्छा होता होता है। उसको ऐसा कह सकते है की इसके पास Rizz है। अगर किसी पुरुष को कहाँ जाए तुम्हारे पास Rizz है। तो उसका ये मतलब है, की वो किसी को भी आकर्षित करने में मजबूत है। वे आसानी से किसी को भी अपनी और आकर्षित का सकता है।

Rizz Meaning in Hindi Slang

अगर आप भी आपका ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताते है ,तो आपने “Rizz” शब्द जरूर सुना होगा। Rizz एक पॉपुलर Internet slag बन गया है। जिसका इस्तमाल लोग किसी को आकर्षित करने के लिए या अपनी स्टाइल को बताने के लिए करते है। साल 2023 में पूरी दुनिया में इस शब्द का लोग ज्यादा इस्तमाल कर रहे है। Rizz शब्द दुनिया में सबका लोकप्रिय हो गया है।

इस साल ऑक्सफ़ोर्ड ने आठ शब्दों की शॉर्टलिस्ट में से “Rizz” को ही “word of the year” चुना है। आठ शब्दों के लिए वोट कराया गया तो इनमे से सिर्फ चार ही शब्द लोगो को ज्यादा पसंद आए। शॉर्टलिस्ट के चार फाइनलिस्ट Word है ,Rizz ,swifty ,prompt और Situationship. इस शब्दों को एक्सपर्ट को दिए गए। उन्होंने कॉपर्स डाटा, वोटों की गिनती और लोगो के विचार को ध्यान में रखते हुए “Rizz” शब्द को Select किया।

कैसे हुई Rizz शब्द की उत्पति

Rizz शब्द शैली, सौंदर्य, आकर्षण या रोमांटिक या यौन साथी को आकर्षित करने की क्षमता को दर्शाता है। व्युत्पत्तिशास्त्र के अनुसार, यह शब्द ‘करिज्मा’ शब्द का संक्षिप्त रूप माना जाता है, जो करिज्मा शब्द के मध्य भाग से लिया गया है। उन्होंने बताया की अभी की युवा पीढ़ी के पास ऑनलाइन स्पेस है। जिसकी मदद से वे कई Language Use करते है। rizz का ज्यादातर इस्तमाल युवा ही कर रहे है। वे अपने दोस्तों और क़रीबो के साथ code वर्ड में बात करते है। कई लोग इस शब्द को सुनकर कह रहे है ,की उन्होंने ये शब्द पहले नहीं सुना।

जैसा की Rizz एक English शब्द है। Rizz Meaning in English का मतलब इश्कबाज़ी में आकर्षण, या कौशल जो किसी को आसानी से रोमांटिक या यौन साझेदारों को आकर्षित करने की अनुमति देता है। जैसे की मैंने अपना सारा रिज खो दिया है मतलब में किसी को आकर्षित नहीं कर पा रहा। लेकिन मुझे लगता है कि यह स्कूल पर ध्यान केंद्रित करने का एक संकेत है।

Rizz शब्द 2021 में अमेरिकी यूट्यूबर और ट्विच स्ट्रीमर काई सेनेट (जन्म 2001) द्वारा अपनी “रिज़ अकादमी” वेब श्रृंखला के साथ लोकप्रिय हुआ था। जो (cha)ris(ma) को छोटा करके “Rizz” बनाया गया।

क्या है Word of the Year

जैसा की आपको पता ही है की Oxford Dictionary एक नामी डिक्शनरी है। इसके अलावा भी कई नामी डिक्शनरी और लैंग्वेज सोसाइटी “Word of the Year” का चुनाव करती है। ऑक्सफ़ोर्ड के अलावा American Dialect society, cambridge dictionary, merriam webster डिक्शनरी भी हर साल “Word of the Year” Select करती है।

सभी डिस्क्शनरी अपने अपने तरीको से इस शब्द का चुनाव करती है। oxford Disctionary ने दुनिया भर के 30 भाषाओ के बोलने वाले लोगो के समर्थन के बाद “Rizz” शब्द को चुना है। चलिए जानते है की पिछले सालो में युवाओं को कौनसे शब्द पसंद आए और वो “Word of the Year” चुने गए।

2022 – Goblin Mode

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज़ ने 2022 में LONDON (AP) को एक शब्द में समेटने के लिए कहने पर जनता ने एक वाक्यांश चुना। “गोब्लिन मोड” को ऑनलाइन वोट द्वारा वर्ष के शब्द के रूप में चुना गया था। goblin mode का मतलब किसी व्यक्ति को उसके खुद के विचारों की वैधता पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करने के लिहाज से अपनाई जाने वाली मनोवैज्ञानिक युक्तियां।

लोगो की परवाह किये बिना अपने मुताबित जीना यानि अपने मुताबित कपडे और फैशन का चुनाव करना। दुसरो की बातो को न मानना।

2021 – Vax

1 नवंबर, 2021 सोमवार को ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज की प्रकाशित वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, “वैक्स” शब्द को 2021 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया था। वहीं मरियम-वेबस्टर का वर्ष 2021 का शब्द “वैक्सीन” था.

2020 – No Single Word

2020 में कोरोना Lockdown के कारण ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में कोई शब्द चुना नहीं था। और Cambridge Dictionary ने 2020 में quarantine को Word of the Year चुना था।

2019 – Climate Emergency (Climate Strike)

ऑक्सफोर्ड ने 2019 में वर्ड ऑफ द ईयर Climate Emergency (जलवायु आपातकाल) को चुना था। जलवायु आपातकाल को ‘ऐसी स्थिति’ के रूप में परिभाषित किया गया है जिसमें जलवायु परिवर्तन को कम करने या रोकने और इसके परिणामस्वरूप होने वाली संभावित अपरिवर्तनीय पर्यावरणीय क्षति से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता होती है।

2018 – Toxic

विशेषण टॉक्सिक को ‘जहरीला’ के रूप में परिभाषित किया गया है और यह पहली बार अंग्रेजी में 17 वी शताब्दी के मध्य में मध्ययुगीन लैटिन टॉक्सिकस से आया था, जिसका अर्थ है ‘जहर’ या ‘जहर से भरा हुआ’।

जिसका इस्तमाल युवाओं में ख़राब रिश्ते के लिए किया जाता था।

2017 – Youthquake

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ द ईयर 2017 था… Youthquake। संज्ञा, Youthquake , को ‘युवा लोगों के कार्यों या प्रभाव से उत्पन्न एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, राजनीतिक या सामाजिक परिवर्तन’ के रूप में परिभाषित किया गया है।

2016 – Post- Truth

काफी चर्चा, बहस और शोध के बाद, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ द ईयर 2016 Post- Truth है – एक विशेषण जिसे “परिस्थितियों से संबंधित या इंगित करने के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें भावना और व्यक्तिगत विश्वास की अपील की तुलना में वस्तुनिष्ठ तथ्य जनता की राय को आकार देने में कम प्रभावशाली होते हैं।”

2015 – Emoji Tears of Joy

ऑक्सफ़ोर्ड वर्ड ऑफ़ द इयर 2015 में “ख़ुशी के आँसुओं वाला चेहरा” को चुना था। यह सही है – पहली बार, ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी वर्ड ऑफ द ईयर एक चित्रलेख है: 😂, जिसे आधिकारिक तौर पर ‘Emoji Tears of Joy’ इमोजी कहा जाता है, हालांकि आप इसे अन्य नामों से भी जानते होंगे।

2014 – Vape

2014 के लिए ऑक्सफोर्ड का वर्ष का शब्द वेप है। वेप, एक क्रिया जिसका अर्थ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट या इसी तरह के उपकरण द्वारा उत्पन्न वाष्प को अंदर लेना और छोड़ना है, जो बा से लेकर नॉर्मकोर तक सब कुछ को हरा देता है। इसे 1980 के दशक के अंत में गढ़ा गया था जब आरजेआर नैबिस्को जैसी कंपनियां पहली “धुआं रहित” सिगरेट का प्रयोग कर रही थीं।

2013 – Selfie

2013 के लिए ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का शब्द “सेल्फी” है। Selfie का मतलब खुद की फोटो खुद के द्रारा खींची जाना। जब आप उस फ़िल्टर की गई तस्वीर को फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं, तो आप न केवल एंथनी वेनर और गेराल्डो से जुड़ेंगे, बल्कि दुनिया भर के लाखों अन्य लोगों के साथ एक दशक पहले शुरू हुई परंपरा को कायम रखेंगे, ये ऑक्सफोर्ड का कहना है।

Rizz Meaning in Instagram | Rizz Meaning in Hindi

दुनिया के सारे युवा Social Media का इतना इस्तमाल कर रहे है की उन्होंने इसे ही अपनी दुनिया बना ली है। इंस्टाग्राम पर भी कई लोग Reels भी बना रहे है। और Chat में भी Rizz शब्द का प्रयोग कर रहे है। Rizz Meaning in Chat मतलब है की इंस्टाग्राम और दूसरी Social Media पर Chat करते समय भी लोग Rizz शब्द का इस्तमाल करते है। Rizz Up Meaning in Hindi का मतलब होता है की किसी को अपने और आकर्षित करना। जब आपको कोई कहे की Rizz Me तो उसका मतलब है की मुझे आकर्षित करो। Rizz Me Meaning in Hindi का मतलब “मुझे अपनी और आकर्षित करो” होता है।

अभी तक हमने जाना की “Rizz Meaning in Hindi” क्या होता है, आशा करते है आपको इस Article से कुछ जानकारी जरूर मिली होगी। और अगर आपको यह Post अच्छी लगी हो तो इस Share करना ना भूले। कुछ समज में ना आया हो तो आप Comment भी कर सकते है। हमारा Article यहाँ तक पढ़ने के लिया आपका धन्यवाद ….

जानिए कुछ और महत्वपूर्ण लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *