Ram Lalla Meaning in Hindi | आपको पता है राम लल्ला का मतलब क्या है

नमस्कार दोस्तों, आपने टीवी,न्यूज़ और सोशल मीडिया पर राम लल्ला का नाम जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया पर भी राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा की न्यूज़ सबको मिल रही है। साथ ही न्यूज़ चेंनल हमें अयोध्या की रोज की तस्वीरें और ख़बर पंहुचा रहे है। आपने न्यूज़ में सुना होगा की 22 जनवरी को प्रभु श्री राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने जा रही है। जो हम सब हिंदुस्तानओ के लिए गर्व की बात है। क्य आपको पता है की अयोध्या में प्रभु श्री राम के किस रूप की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। हम सब सुन रहे है की राम मंदिर अयोध्या में राम लल्ला बिराजमान किए जाएगें। तो क्या आपके मनमें भी ये सवाल आ रहा है की Ram Lalla Meaning in Hindi का मतलब क्या होता है। तो आज हम Ram Lalla Meaning के बारे में इस आर्टिकल में बात करने वाले है। आज हम जानेंगे की Ram Lalla का मतलब क्या होता है। साथ ही जानेंगे की Ram Lalla Meaning in English के बारे में। चलिए शुरू करते हैं,

Ram Lalla Meaning in Hindi

RAM LALLA मीनिंग इन हिंदी |  RAM LALLA का हिंदी अनुवाद

जैसा की हमें पता की अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। और अयोध्या में विवादित स्थल पर राम लल्ला को विराजमान करने का आदेश दिया है। राम लल्ला यानि भगवान राम की बात की जा रही है। आपको बता दे की Ram Lalla Meaning का मतलब राम लल्ला का बचपन का स्वरुप होता है। राम का मतलब भगवान राम और लल्ला का मतलब बच्चा या प्यारा – लाडला पुत्र होता है। अयोघ्या के राम मंदिर में श्री राम के बचपन के पांच वर्ष के रूप के दर्शन होंगे। 22 जनवरी को राम मंदिर में पांच साल के राम लल्ला की 51 इंच की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। राम लल्ला की ये मूर्ति शालिग्राम पत्थर से बनाई गई है। पांच साल के राम लल्ला कमल के फूल के साथ की मूर्ति की लम्बाई 8 फिट होगी। चलिए जानते है, की श्री राम की मूर्ति क्यों 5 साल के राम लल्ला की बनाई गई है और इसकी लम्बाई क्यों 51 इंच रखी गई है।

RAM LALLA की प्राण प्रतिष्ठा

दोस्तों आज राम लल्ला की प्रतिष्ठा अयोध्या के राम मंदिर में की गई। देश की करोड़ों जनता इस पल का साक्षी बानी। इतने दिनों से हो रहा इंतज़ार खत्म हुआ और आज राम लल्ला के दर्शन हुए। आइए करते है, राम लल्ला के अद्भुत दर्शन।

Ram Lalla Photo

कौन हैं रामलला

Ram Lalla

राम लल्ला शब्द भगवान श्री राम के लिए प्रयोग किया गया है। जैसे छोटे बच्चे को लल्ला कहाँ जाता है, उसी तरह भगवान के छोटे रूप को लल्ला कहाँ जाता है। राम लल्ला यानि अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठित होने वाले प्रभु श्री राम।

जैसा की हमने देखा की राम लल्ला की मूर्ति पांच साल की उम्र के भगवान श्री राम की है। क्या आपको पता है, की भगवान की मूर्ति क्यों 5 साल की उम्र की रखी गई है। हिन्दू धर्म में बाल्यकाल पांच साल की उम्र तक मानी जाती है। कहा जाता है की बच्चों में भगवान का रूप होता है। पांच साल तक बच्चा अबोध कहलाता है। यानि जब तक बच्चा पांच साल का होता है, उनकी गलती माफ़ की जाती है।

हमारे धर्म ग्रंथो में भी भगवान की पांच वर्ष की उम्र की बाललीला को वर्णन किया हुआ है। भगवान ने बचपन में की हुई लीला मन को प्रसन्न और हर्षित करती है। राम लल्ला की पांच साल की उम्र की मूर्ति को स्थापित किये जाने का संबंध काकभुशुंडी के श्लोक से है।

काकभुशुंडी ने कहा है
तब तब अवधपुरी मैं जाऊं। बालचरित बिलोकि हरषाऊं॥
जन्म महोत्सव देखउं जाई। बरष पांच तहं रहउं लोभाई॥

इस श्लोक का मतलब ये होता की जब जब में अयोध्या जाता हूँ। उनकी बाललीला को देखकर हर्षित होता हूँ। वहाँ उनका जन्मोत्सव देखता हू। और इसको देखने के लोभ में पांच साल तक वही रहता हूँ।

कौन थे काकभुशुंडी

आपको बता दे की जिस श्लोक के बारे में हम बात कर रहे थे। वो श्लोक काकभुशुंडी ने लिखा है, जो भुशुंडी नाम से भी जाने जाते है। उन्हें राम भक्त के रूप में दर्शाया गया है, जो एक कौवे के रूप में गरुड़ को रामायण की सारी कहानी सुनाते हैं। उन्हें चिरंजीवि माना जाता है, ऐसा भी माना जाता है की वे आज भी इस पृथ्वी पर जीवित है।

Lalla Meaning in Hindi | लल्ला का मतलब क्या होता है?

दोस्तों राम लल्ला में हमें ये पता चल गया की राम लल्ला में राम का मतलब प्रभु श्री राम से है। यानि यहाँ पर बात श्री राम की हो रही है। लेकिन आपको बता दे की लल्ला का अर्थ बच्चा होता है। आपने ये शब्द कई जग़ह सुना होगा। अगर आपने कृष्ण लीलाए देखी है, तो आपने ये शब्द माता यशोदा के मुख से श्री कृष्ण के लिए सुना होगा। जब भगवान बालावस्था में थे। तब उन्हें उनकी माता यशोदा लल्ला कहकर पुकारती थी।

लल्ला का अर्थ छोटे बच्चे से जोड़ा गया है। छोटा बच्चा बड़ा ही प्यारा होता है। हर माता के लिए अपना पुत्र लाडला ही होता है। लल्ला शब्द माँ अपने पुत्र को प्यार भरे सबोधन से पुकारने के लिए प्रयोग करती है।

लल्ला के हिंदी अर्थ | Ram Lalla Meaning in Hindi

बालक, बाल, बच्चा
लड़कों के लिए प्यार भरा संबोधन, दुलारा लड़का, पुत्र, बेटा, पूत
दुलारा, लाडला, प्यारा
कृष्ण जी के लिए संबोधन

Ram Lalla Meaning in English

Ram Lalla is the name taken to address Lord Shri Ram. Lalla means a word used for a small boy. Some people call their son Lalla. In most villages, mothers call their children Lalla or Lala. Let’s see some synonyms,

Synonyms of Lalla | Ram Lalla Meaning

Son
Dear Boy
A dolt
Blockhead
Under aged
An Addressing Title of Lord Krishna

दोस्तों हमने आज के आर्टिकल में हमने जाना की “Ram Lalla Meaning in Hindi” . आशा करते है आपको इस Article से जानकारी जरूर मिली होगी और आपको आपके सवाल का जवाब भी मिल गया होगा। हम ऐसे ही आपकी जानकारी बढ़ाने वाले आर्टिकल लाते रहेंगे। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो इस आगे Share करना न भूले। अगर आपको कुछ समझ न आए और आपको कुछ सुझाव देना हो, तो आप हमे Comment भी कर सकते है। Article यहाँ तक पढ़ने के लिए Thank You …..

पढ़िए कुछ और महत्वपूर्ण Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *