Om Namah Shivay Mantra Ka Jaap Ke Fayde

नमस्कार दोस्तों आज हम जानेगे महा मंत्र “ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप के फायदे” के बारे में। हमारे हिन्दू धर्म में पूजा में मंत्र को एक अलग की महत्व दिया गया है। मंत्र को अलग अलग तरह से जाप किया जाता है। और सभी मंत्र का एक अलग की महत्त्व है। पूजा में विशेष लाभ पाने के लिया मंत्रो का जाप किया जाता है। अगर आप भी ॐ नमः शिवाय मंत्र के लाभ के बारे में जानना चाहते है आप बिलकुल सही जगह आए है। इस Article में ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप के लाभ के बारे में जानेगे। चलिए शुरू करते है।

ॐ नमः शिवाय मंत्र के लाभ (Om Namah Shivay Mantra Ke Labh)

वैसे तो हर पूजा से हमें लाभ होता है। और अगर हम भगवान शिव की पूजा के साथ महादेव के पंचाक्षरी मंत्र का नियमित जाप करते है तो आपको मंत्र के विशेष लाभ प्राप्त होते है जैसे की,

1. ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप से हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

2. यह मंत्र हमें तनाव से भी है, जिससे आपको आराम करने में मदद करता है।

3. ॐ नमः शिवाय मंत्र आपको अपने जीवन में नए उदेश्य और नई दिशा देता है।

4. ॐ नमः शिवाय मंत्र से अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण प् सकते है। इससे आपका मन और दिमाग भी नियंत्रित रहता है ।

5. मंत्र के नियमित जाप से मन स्थिर और शांत होता है।

6. हमारे ज्योतिष में 9 ग्रह और 27 नक्षत्र हैं। जो शिव तत्व पीठासीन ऊर्जा है और ग्रहों को भी नियंत्रित करता है।

7.ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप से हानिकारक ग्रहों का प्रभाव को कम हो जाता है।

ॐ नमः शिवाय का शाब्दिक अर्थ ( Om Namah Shivay Meaning )

चलिए ॐ नमः शिवाय का शाब्दिक अर्थ क्या होता है जानते है,

– ब्रह्मांड के अस्तित्व में आने से पहले, शुद्ध अस्तित्व और कंपन रहित या शून्यता का शून्य था। इस शून्य से कंपन निकला, जिसे ओम या ओम् (ॐ) के नाम से जाना जाता है। फिर धीरे-धीरे ब्रह्माण्ड की रचना प्रारम्भ हुई।

नमः – इसका अर्थ है प्रणाम करना या नमन करना।

शिवाय – शिवाय का अर्थ होता है शिव

ॐ नमः शिवाय मंत्र का क्या महत्व है?

ॐ नमः शिवाय मंत्र पंचाक्षरी मंत्र है जो पंच तत्वों यानि भूमि,आकाश ,हवा ,पानी,अग्नि का प्रतीक माना जाता हैं। ये पांच तत्व मनुष्य के शरीर सहित सृष्टि की हर वस्तु के निर्माण के लिए जिम्मेदार है, और भगवान शिव इन पांच तत्वों के स्वामी माने जाते है।

हमारी संस्कृति में महादेव को सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक माना जाता है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। शिव को देवों के देव महादेव भी माना जाता हैं। महादेव को भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ, गंगाधार जैसे कई नामों से भी जाना जाता है।

“ॐ” का अर्थ होता है शांति और प्रेम , इसलिए लिए ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप किया जाता है। “ॐ नमः शिवाय: सिर्फ एक मंत्र नहीं है। यह वो तरंग है, जो आपके आत्म को शांति और तनाव से मुक्त दिलाती है।

ॐ नमः शिवाय का जाप कैसे करें?

दोस्तों किसी भी मंत्र जाप के लिए उसका महत्त्व और जाप किस प्रकार करना चाहिए ये पता होना चाहिए। तो चलिए जानते है की ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप कैसे करे ?

इस मंत्र का पाठ करने के लिए सबसे पहले आपको स्नान से निवृत होना है ।

उसके बाद मंत्र का पाठ करने के लिए आपको आपके घर में या आसपास के किसी मंदिर में जाना है । और महादेव की मूर्ति या शिवलिंग के सामने बैठकर मंत्र जाप करना है ।

वैसे तो ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप आप कोई भी दिन क्र सकते है। मंत्र का जाप किसी भी समय किया जा सकता हैं।

लेकिन अगर आप इस मंत्र का जाप सोमवार या सावन महीने में रोज करते है तो आपको इस मंत्र का ज्यादा लाभ मिलता है।

वैसे तो ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप सोमवार और श्रावण में लाभ प्राप्त करने के लिए किया जाता है , अगर आप इस मंत्र का उत्तम परिणाम प्राप्त करना चाहते है तो उसके लिए सबसे उत्तम समय शिवरात्रि माना जाता है।

जब भी ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जाप करे तो एक माला यानि 108 बार करना चाहिए।

अगर आप ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जाप करना चाहते हे तो एक माला यानि 108 बार जाप करना चाहिए।

भगवान शिव के ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। अगर आप इस प्रकार भगवान शिव के ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते है तो महादेव आप पर प्रसन्न होते है।

अगर आप कहीं यात्रा पर जाते है तो आपको शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करना चाहिए इससे आपकी यात्रा सफल होती है।

ॐ नमः शिवाय मंत्र के आध्यात्मिक फायदे

दोस्तों आप जानते है की यह मंत्र कितना शक्तिशाली है। हमारे हिन्दू धर्म में इस मंत्र का कितना महत्व है , तो चलिए जानते है Om Namah Shivay Mantra Ka Jaap Ke Fayde Ke Bare Me

  • हमारी मान्यता के अनुसार ऐसा माना जाता है की इस मंत्र के जाप से हमारे जीवन की सारी बाधाए दूर हो जाती है।
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का नियमित जप करने से काम, क्रोध, लोभ, भय, घृणा, मोह जैसे विषाद खत्म हो जाते है।
  • इस महामंत्र के जप से व्यक्ति में साहस और उत्साह उत्पन्न होता है। इतना ही नहीं, अगर इस मंत्र का निरंतर जप किया जाए तो इससे मृत्यु का भय भी दूर हो जाता है।
  • इस पंचाक्षरी मंत्र के जाप से व्यक्ति जीवन चक्र का रहस्य समझ पाता है। और साथ ही, इस मंत्र जाप से मोक्ष की प्राप्ति भी की जा सकती है। ॐ शब्द में त्रिदेवों का वास है ऐसा माना जाता है।

यह भी जानिए – केतकी का फूल भगवान शिव को क्यों पसंद नहीं है

Disclaimer:

आपको बता दे की यहां दी गई सभी जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। Hindimin.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। यहाँ दी गई किसी भी मान्यता या जानकारी का अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले।

तो यह थी “Om Namah Shivay Mantra Ka Jaap Ke Fayde” के बारे में कुछ जानकारी। आशा करते है आपको इस Article कुछ जानकारी मिली होगी। और अगर आपको यह Post अच्छी लगी हो तो इस Share करना ना भूले और कुछ समज में ना आया हो तो आप Comment भी कर सकते है। हमारा Article यहाँ तक पढ़ने के लिया आपका धन्यवाद ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *