Om Namah Shivay in Hindi | जाने ॐ नमः शिवाय मंत्र के अर्थ के बारे

दोस्तों, हर हर महादेव हमने इसी महीनें में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया है। हिन्दू धर्म सनातन धर्म है, जिसमें पूजा पाठ, मंत्र जाप का एक अलग़ ही महत्व है। मंत्रो को माध्यम से आप अपने मन की और आसपास के वातावरण की शुद्धि कर सकते है। मंत्र जाप हिन्दू धर्म में पूजा का ही एक भाग है। वैसे तो बहुत सारे मंत्र है, जो अलग़ अलग देवी देवताओं को समर्पित है। भगवन शिव को देवों के देव यानि महादेव कहाँ जाता है। और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र भगवान शिव को ही समर्पित है। वैसे तो आपने कभी न कभी इस मन्त्र का उच्चारण किया होगा। लेकिन क्या आपको पता है की Om Namah Shivay मंत्र का क्या मतलब होता है। अगर आपको नहीं पता की ॐ नमः शिवाय का अर्थ क्या होता है, तो आप बिल्कुल सही जग़ह आए हो। आज के आर्टिकल में हम om namah shivay in hindi के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे की ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप के बारे में। चलिए शुरू करते है,

ॐ नमः शिवाय मंत्र का हिंदी मतलब

ॐ नम: शिवाय मंत्र का उच्चार आपके मन को शुद्ध करता है। साथ ही आपके शरीर को भी शुद्ध करता है और ध्यान में भी आपकी मदद करता है। ॐ नम: शिवाय मंत्र महामंत्र है। इसके उच्चारण से ही महादेव आप पर प्रसन्न हो जाते है। ॐ नम: शिवाय मंत्र पांच अक्षर से बना है, इसलिए इसे पंचाक्षर भी कहाँ जाता है। Om Namah Shivay in Hindi का मतलब ” ॐ नम: शिवाय” यानि भगवान शिव को नमन या नमस्कार करना होता है। कई मंत्रो का उच्चार करने में दिक्क्त आती है, लेकिन ॐ नम: शिवाय मन्त्र सबसे सरल और लोकप्रिय मंत्र माना जाता है। यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है, जिसका जाप करके आप भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते है। चलिए ॐ नम: शिवाय मन्त्र का अर्थ समझते है।

Om Namah Shivay का अर्थ

जैसा की हम सब जानते है की हर ध्वनि एक तरंग पैदा करती है। इसी तरह ॐ नमः शिवाय से भी एक ध्वनि पैदा होती है। लेकिन ॐ शब्द में एक अलग ही तरंग होती है। ॐ तीन अक्षरो से बना है, जो है “अ-उ-म” जिसमें से अ अक्षर का अर्थ उत्पन्न होना, उ का अर्थ विकास और म का अर्थ मौन होना होता है। इस तरह ॐ शब्द का अर्थ ब्रह्म में यानि शिव में लीन होना होता है। और बात करे नमः शिवाय की तो इसका मतलब भगवान शिव को नमस्कार करना होता है। नमः शिवाय पांच तत्वों का बना है। जिसका अर्थ शैव और सिद्ध परम्परा में कुछ इस तरह बताया गया है।

“न” अक्षर की ध्वनि पृथ्वी का प्रतिक है
“म” अक्षर की ध्वनि पानी का प्रतिक है
“शि” अक्षर की ध्वनि आग का प्रतिक है
“वा”अक्षर की ध्वनि हवा का प्रतिक है
“य” अक्षर की ध्वनि आकाश का प्रतिक है

शैव सिद्धांत परम्परा के अनुसार ये पाँच अक्षर निचे दिए गए तत्व का भी प्रतिनिधित्व करते हैं :

“न” अक्षर ईश्वर की गुप्त रखने की शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है
“मः” अक्षर संसार का प्रतिनिधित्व करता है
“शि” अक्षर शिव का प्रतिनिधित्व करता है
“वा” अक्षर अनुग्रह शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है
“य” अक्षर आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है

Om Namah Shivay मंत्र का मतलब

ॐ नमः शिवाय मंत्र एक महामंत्र है, जो भगवान शिव को समर्पित है। जो महादेव पूरी सृष्टि को नियंत्रित करते है, उनके शरण में जाने के लिए ये मंत्र का उच्चारण किया जाता है। शिव पुराण में इस मंत्र के महत्व को सौ करोड़ो वर्षो से बताया गया है। ॐ नमः शिवाय मंत्र का मतलब धृणा, स्वार्थ, लोभ, ईर्ष्या, काम, क्रोध के परे होकर परमात्मा में मग्न हो जाना होता है।

Om Namah Shivay मंत्र का जाप कैसे करे

ॐ नमः शिवाय मंत्र एक चमत्कारी मंत्र माना जाता है। इस पंचाक्षरी मंत्र के जाप से समस्त मनुष्य जाति के दुःख और कष्टों का नाश हो जाता है। वैसे तो ये महामंत्र है और इसे आप कभी भी जाप कर सकते है। लेकिन इसके कुछ नियम भी है। चलिए जानते है,
ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप का कोई विशेष समय नहीं है, आप इसे सुबह-शाम या पुरे दिनभर में कभी भी जाप कर सकते है।

इस मंत्र के जाप के लिए आप अपनी सुविधानुसार समय निर्धारित कर सकते है। लेकिन अगर सुबह और शाम के समय करे तो ज़्यादा अच्छा रहेगा।

आप स्नानादि से निवृत होकर शांत और स्वच्छ जग़ह पर आसान बिछाकर बैठ जाए।

ध्यान रखे की मंत्र जाप के समय आपका मुख हमेंशा पूर्व या उत्तर दिशा की और हो।

प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय मंत्र जाप के लिए 108 रुद्राक्ष वाली माला का प्रयोग करे।

आप प्रतिदिन कम से कम 108 मन्त्र का जप कर सकते है। मंत्र जप के बाद महादेव को प्रणाम करे।

ॐ नमः शिवाय मंत्र का महत्व

यह मन्त्र धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहंकार और शत्रुओ का नाश करता है। हमे सही रास्ता बताता है। आपके मनमें चल रही चिंता को दूर करता है। मान्यता के अनुसार ॐ नमः शिवाय मंत्र नकारात्मक ग्रहों से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाता है।

यह मंत्र के नियमित जाप से आपको अद्भूत परिणाम मिलते है। यह मंत्र भक्त के लिए वरदान समान है।

ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कारी फ़ायदे

अभी तक हमने जाना की ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप कैसे करे। चलिए अब बात करते है ॐ नमः शिवाय मंत्र के चमत्कारी फ़ायदे के बारे में

ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप से भक्त के सभी कष्ट दूर होते है। महादेव की कृपा से समस्त व्याधियों का नाश होता है।

इस मन्त्र के जाप करने वाले की कोई भी कामों में आ रही सारी बधाए दूर होती है , और उसे शिव कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

यह मंत्र का निरंतर जाप आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करता है।

ॐ नमः शिवाय मंत्र के जाप से दरिद्रता, रोग, दोष और शत्रु से मुक्ति मिलती है।

जाने Om Namah Shivay मंत्र जाप के फ़ायदे

दोस्तों हमने आज के Article में “Om Namah Shivay in Hindi ” के बारे में जाना। अगर आपने यहाँ तक ये आर्टिकल पढ़ा है, तो आपको अभी तक समझ आ गया होगा की Om Namah Shivay का मतलब क्या होता है। अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे Share करना। अगर आपको कोई सवाल हो तो आप हमे Comment भी कर सकते है। Thanks….

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Hindimin.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पढ़िए कुछ और महत्वपूर्ण Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *