Notapa Kya Hota Hai | Nautapa 2024

जैसा की हमे पता है, की आज कल गर्मी रिकॉर्ड ब्रेक पड़ रही है। इस साल गर्मी का पारा 45 से 48 तक का रहा है। हर साल ज्येष्ठ माह में 9 दिनों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलता है। हर साल मई और जून के बीच में इस प्रंचड गर्मी का समय आता है और इसी समय को नौतपा कहाँ जाता है। और ये गर्मी के कारण लोगों को काफ़ी तकलीफ़ हो रही है। चलिए जानते है की इस साल Nautapa 2024 कब है और Notapa Kya Hota Hai जानते है।

Notapa Kya Hota Hai

नौतपा क्या होता है ? | नौतपा का क्या है और उसका महत्व जाने

जैसे की अभी ज्येष्ठ माह चल रहा है और हर साल की तरह इस साल Nautapa 2024 पुरे 9 दिन का है। आपको बता दे की 2024 में नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इस समय में सूर्य की तपती धूप लोगों को परेशान कर देती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 मई की सुबह 3:16 पर सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 9 दिन तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहते है। 8 जून की दोपहर 1:16 बजे तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहगे। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

नौतपा का महत्व

नौतपा का मतलब 9 दिन तपाने वाली भयानक गर्मी। इस समय देश में अधिकतर हिस्सों में भयानक गर्मी पड़ती है। हीटवेव के कारण देश में कई लोग मर रहे है। नौतपा और कुछ नहीं कुछ दिनों तक पड़ने वाली भयानक गर्मी को नौतपा कहाँ जाता है। ये इस साल 25 मई से 2 जून तक कुल 9 दिन रहेगी। इस समय में गर्मी का पारा कई स्थानों पर 50 डिग्री तक चला गया है। ऐसा नहीं है की नौतपा सिर्फ 9 दिनों का होता है। अगर तेज गर्मी 9 दिनों की जग़ह 15 दिन की हो तो वो भी नौतपा ही कहाँ जाएगा। और नौतपा महीने भर का भी हो सकता है।

नौतपा में कैसे करें सूर्य देव को प्रसन्न ?

हम सब जानते है की सूर्य देव के कारण ही जीवन संभव है। ज्योतिष में भी सूर्य देव की पूजा का विधान बताया गया है। ज्योतिष में नौतपा दौरान भगवान सूर्य की विधि – विधान से पूजा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत बनती है। सूर्य देव को रोज सुबह नियमित रूप से जल चढाने से जीवन में ऊर्जा बनी रहती है और सकारात्मकता आती है।

रोज सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करके सूर्य देव को तांबे के लौटे में जल लेकर अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रह की स्थिति अच्छी रहती है। भगवान सूर्य को जल चढाने से सूर्य की तपन कम होती है और लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है। चलिए जानते है की नौतपा और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए क्या उपाय किए जाए।

तेज़ गर्मी से बचने के उपाय

गर्मी में कोशिश करे की आप जो भी काम करे वो सुबह और शाम को ही करे। सुबह 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बिना जरुरी काम के बाहर न निकले। बच्चों और बुजुर्गो को इस समय बाहर न जाने दे।

शरीर का तापमान काम करने के लिए खूब पानी पिए। पानी के साथ नींबू पानी,
नारियल पानी, आम पन्ना, छाछ, लस्सी और जलजीरा पानी जैसी तरल पदार्थो का सेवन करे। साथ ही हल्का भोजन करे।

कड़ी गर्मी से बचने के लिए सूती और ढीले कपड़े पहने। सूती कपड़ा ठंडा और पसीने सोकने वाला होता है। साथ ही पुरे शरीर को ढक कर रखे।

घर से बहार निकलते समय आँखों को धुप से बचाने के लिए चश्मा पहने। साथ ही सनस्क्रीन भी लगाए और जरुरत पड़े तो छाता का भी उपयोग करें। अपने साथ पसीना पोछने के लिए सूती रुमाल या मुलायम टिशू पेपर रखे।

नौतपा से जुड़ी मान्यता

नौतपा के दौरान सूर्य की किरणे सीधी धरती पर पड़ने के कारण इस समय में गर्मी का प्रकोप ज्यादा होता है। इस दौरान गरज के साथ बारिश और तेज आँधी भी चलती है। और ये लोगों की परेशानी का कारण बनती है।

नौतपा आने से किसानो को ख़ुशी होती है , उनका मानना है की स समय में गर्मी जितनी पड़ेगी उतना ही बारिश का मौसम जल्दी आएगा और अच्छी बारिश आएगी। लेकिन इस बात को विज्ञान नहीं मानता है। विज्ञान के हिसाब से सूर्य की स्थिति बदलने के कारण हर साल मई के अंत और जून की शुरुआत में गर्मी ज़्यादा पड़ती है। क्योकि इस समय सूर्य मध्य भाग के उपर आ जाता है, इसी कारण गर्मी ज़्यादा पड़ती है।

Conclusion:

अगर आपने यहाँ तक आर्टिकल पढ़ा है, तो आपको पता चल गया होगा की “Notapa Kya Hota Hai” क्या होता है। आशा करते है, आपको ये आर्टिकल कुछ जानना जरूर मिला होगा। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना न भूले। और आप कमेंट भी कर सकते है।

कुछ महत्वपूर्ण आर्टिकल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *