दोस्तों, जैसा की हमें पता है की हर देश के एक प्रधानमंत्री होते है। आपको तो पता ही होगा की देश का प्रधानमंत्री देश का गौरव है। उसके हाथ में ये जिम्मेदारी हे की वो देश को कहाँ ले जा रहा है। अगर आपके मनमें भी ये सवाल आ रहा है, की Pradhanmantri Kaun Hai और भारत के प्रधानमंत्री कौन है? तो आज हम इसी बारे में चर्चा करने वाले है। आपको बता दे की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई दामोदरदास मोदी है, जो 26 ने मई 2014 से अब तक लगातार दूसरी बार भारत देश के प्रधानमंत्री बने है। और नरेन्द्र मोदी जी वाराणसी से लोकसभा सांसद भी चुने गए है। चलिए आगे विस्तार से जानते है की Pradhanmantri Kaun Hai और भारत के अभी तक के सभी प्रधानमंत्री के नाम।
Pradhanmantri Kaun Hai | प्रधानमंत्री कौन होता है?
भारत एक गणराज्य है, और भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री का पद भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद है। देश की शासन व्यवस्था का दायित्व प्रधानमंत्री पर होता है। भारत के संविधान के अनुसार प्रधानमन्त्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है। भारत का प्रधानमंत्री ही भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है। साथ ही सरकार के कार्यो को लेकर संसद के प्रति जवाबदेह होता है।
Bharat Ka Pradhanmantri Vastvik Pradhan Hai
वैसे देखा जाए तो भारत का वास्तविक प्रधान भारत का प्रधानमंत्री होता है। भारत की संसदीय शासन व्यवस्था में प्रधानमंत्री शासन का वास्तविक प्रधान होता है। सही अर्थों में शासन का संचालन उसके नेतृत्व में ही होता है।
किसी भी संघ की कार्यकारिणी में राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद होते है। इसमें प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति की सहायता और सलाह देने का कार्य प्रमुख होता है। भारत में दो प्रमुख है एक राष्ट्रपति और दूसरा प्रमुख प्रधानमंत्री होता है, जिसमें राष्ट्रपति नाममात्र का प्रमुख होता है और प्रधानमंत्री वास्तविक कार्यकारी प्रमुख होता है।
प्रधानमंत्री के पास सभी वास्तविक शक्तियाँ और कार्यकारी निर्णय लेने की क्षमता होती है। वह मंत्री परिषद का भी प्रमुख होता है। भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री भारत सरकार की कार्यकारी शाखा का प्रमुख होता है।
Swatantra Bharat Ke Pratham Pradhanmantri Kaun The
स्वंत्रत भारत के सबसे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नहेरु थे। वे भारत के प्रथम प्रधान मंत्री थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में एक धनाढ्य परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूप रानी नेहरू था। नेहरू जी के पिता पेशे से वकील थे। जवाहर लाल नेहरू ने अपनी लॉ की पढाई कैम्ब्रिज विश्व विध्यालय से पूरी की थी।
उन्होंने देश की आजादी में अपना अहम योगदान दिया। देश की आजादी के बाद वे 1947 में स्वंत्रत भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। और वे अपने निधन तक देश के प्रधानमंत्री बने रहे। नहेरु जी को बच्चे बड़े अच्छे लगते थे, वो मानते थे की यह बच्चे ही देश के भावी निर्माता है। इसी कारण हर साल 14 नवंबर नहेरु जी के जन्मदिन को “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें “चाचा नहेरु” कहकर बुलाते थे।
भारत के प्रधानमंत्री के नाम और कार्यकाल अवधि
नीचे Bharat Ke Pradhanmantriyon Ki Suchi दी गई है, चलिए देखते है
क्रम | पीएम का नाम | जन्म-मृत्यु | कार्यालय की अवधि | राजनैतिक दल | टिप्पणी |
1. | जवाहर लाल नेहरू | 1889-1964 | 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964 16 साल 286 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | भारत के पहले प्रधान मंत्री, भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री और पद पर मरने वाले पहले प्रधान मंत्री। |
गुलजारीलाल नंदा (अभिनय) | 1898-1998 | 27 मई 1964 – 9 जून 1964, 13 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | भारत के पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री | |
2. | लाल बहादुर शास्त्री | 1904-1966 | 9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966 1 वर्ष, 216 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | भारत-पाक युद्ध के दौरान दिया ‘जय जवान जय किसान’ का नारा |
गुलजारीलाल नंदा (अभिनय) | 1898-1998 | 11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 1966 , 13 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ||
3. | इंदिरा गांधी | 1917-1984 | 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977 11 साल, 59 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | पहली महिला जिन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया |
4. | मोरारजी देसाई | 1896-1995 | 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979 2 साल, 126 दिन | जनता पार्टी | सबसे अधिक उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले (81 वर्ष) और पद से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति |
5. | चौधरी चरण सिंह | 1902-1987 | 28 जुलाई 1979 -14 जनवरी 1980 170 दिन | जनता पार्टी | नहीं किया संसद का सामना |
. इंदिरा गांधी | 1917-1984 | 14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर 1984 4 साल, 291 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | ||
6. | राजीव गांधी | 1944-1991 | 31 अक्टूबर 1984 – 2 दिसम्बर 1989 5 साल 32 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | सबसे कम उम्र में पीएम बनने वाले (40 वर्ष) |
7. | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 1931-2008 | 2 दिसंबर 1989 – 10 नवंबर 1990 343 दिन | जनता दल | अविश्वास प्रस्ताव के बाद पद छोड़ने वाले पहले प्रधानमंत्री |
8. | चन्द्रशेखर | 1927-2007 | 10 नवंबर 1990 – 21 जून 1991 223 दिन | जनता दल | वह समाजवादी जनता पार्टी से हैं |
9. | नरसिंह राव | 1921-2004 | 21 जून 1991 – 16 मई 1996 4 साल, 330 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | दक्षिण भारत से प्रथम प्रधानमंत्री |
10. | अटल बिहारी वाजपेयी | 1924-2018 | 16 मई 1996 – 1 जून 1996 16 दिन | भारतीय जनता पार्टी | सबसे कम कार्यकाल के लिए पीएम |
11. | एच. डी. देवेगौड़ा | जन्म 1933 | 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997 324 दिन | जनता दल | वह जनता दल से हैं |
12. | इंद्र कुमार गुजराल | 1919-2012 | 21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च 1998 332 दिन | जनता दल | |
अटल बिहारी वाजपेयी | 1924-2018 | 19 मार्च 1998 – 22 मई 2004 6 साल, 64 दिन | भारतीय जनता पार्टी | पीएम के रूप में पहले गैर-कांग्रेसी पीएम जिन्होंने पूरा कार्यकाल पूरा किया | |
13. | मनमोहन सिंह | जन्म 1932 | 22 मई 2004 – 26 मई 2014 10 साल, 4 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | प्रथम सिख प्रधानमंत्री |
14. | नरेंद्र मोदी | जन्म 1950 | 26 मई 2014 – 2019 | भारतीय जनता पार्टी | भारत के चौथे प्रधान मंत्री जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल तक सेवा की |
नरेंद्र मोदी | जन्म 1950 | 30 मई 2019- निवर्तमान | भारतीय जनता पार्टी | लगातार दो कार्यकाल वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री |
Bharat Ke Vartman Pradhanmantriyon Narendra Modi
वर्तमान में नरेन्द्र दामोदरदास मोदी भारत देश के प्रधानमंत्री है। आज नरेन्द्र मोदी देश के सबसे बड़े नेता बन चुके है। नरेंद्र मोदी जी 26 मई 2014 से अभी तक देश के प्रधानमंत्री बने हुए है। मोदी जी भारत के चौथे प्रधान मंत्री जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल तक देश की सेवा की है।
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात के महेसाना जिले वडनगर गाँव में हुआ था। मोदी जी के पिता का नाम दामोदरदास मूलचन्द मोदी और माता का नाम हीराबेन मोदी है। उनका जन्म एक मध्यम-वर्गीय परिवार में हुआ था। वे उनके माता पिता की 6 संतान में से तीसरे पुत्र थे। उनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करते है, इस काम में पुत्र नरेंद्र भी उनकी मदद कराया करते था। उन्हें बचपन से ही पढाई लिखाई से ज्यादा वाद-विवाद, नाटक प्रतियोगिताओं और राजनीतिक कामों में बेहद रूचि थी।
कम उम्र में उनकी सगाई कर दी गई, और 17 साल की उम्र में उनकी शादी बनासकांठा के राजोसाना गांव की जसोदा बेन से करवा दी गई। वे कुछ साल साथ में रहे फिर नरेंद्र अपनी पत्नी से अलग हो गए। उनका मानना था की अकेले रहकर ही वो खुद का सपना पूरा कर पाएगे। वे 1971 में अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में दिल्ली में भारतीय जनसंघ के सत्याग्रह में शामिल हुए, फिर उन्होंने 1995 में गुजरात में विधानसभा चुनावो में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से खड़े होकर जीत हासिल की। अक्टूबर 2001 में भारतीय जनता पार्टी ने केशुभाई पटेल की जगह गुजरात के मुख्यमन्त्री नरेन्द मोदी को बना दिया गया।
राजनीतिक
2012 के गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल की और फिर मोदी ही मुख्यमंत्री बने। गुजरात के विकास के लिए उन्होंने कई योजनाए पंचामृत योजना,सुजलाम् सुफलाम्, कृषि महोत्सव शुरू की। 2014 में लोक सभा चुनाव अभियान की कमान मोदी जी को सौंपी गई। वे उतर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़े और 26 मई 2014 से नरेंद्र मोदी भारत के 15वें प्रधानमन्त्री बन गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने देश के अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण निर्णय, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई काम किये।
13 अक्टूबर 2018 में फिर से वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रधान मंत्री के रूप चुना गया। उन्हें कई देशो में सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 41वां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 सम्मानित किया गया। आज भी मोदी जी के सोशल मीडिया पर लाखों फोल्लोवेर्स है।
तो यह थी “Pradhanmantri Kaun Hai” के बारे में कुछ जानकारी। आशा करते है आपको इस Article कुछ जानकारी मिली होगी। और अगर आपको यह Post अच्छी लगी हो तो इस Share करना ना भूले और कुछ समज में ना आया हो तो आप Comment भी कर सकते है। हमारा Article यहाँ तक पढ़ने के लिया आपका धन्यवाद ….
FAQ’s About “Pradhanmantri Kaun Hai”
भारत के प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है। वे 26 मई 2014 से अभी तक प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए है।
भारत में वर्तमान समय में कोई भी उप प्रधानमंत्री नहीं है। 2004 से अभी तक किसी भी पार्टी की सरकार में उप प्रधानमंत्री के लिए किसी को भी नियुक्त नहीं किया गया है।
नरेन्द्र मोदी जी भारत के 14 वे प्रधानमंत्री है, जो 2014 से अभी तक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे है।